बस्ती। पाकिस्तान को हराकर हाकी में गोल्ड जीतने के बाद खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। हाकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल हाकी सम्मान बढ़ना बताया। खिलाड़ियों का कहना है कि भारत ने 16 बाद साबित कर दिया है कि वह अव्वल है। दूसरी आरे रिजनल स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान खेल राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहाकि हम सभी के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहाकि खिलाड़ियों के लिए जो भी बेहतर होगा वे करेंगे। उन्होंने कहाकि खेल की दशा सुधरे इसके लिए वे प्रयासरत हैं। इस दौरान क्रीड़ीधिकारी सुरेश बोनकर ने कहाकि हाकी में जीत ने यह साबित कर दिया है कि भारत में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहाकि बस्ती में भी हाकी का स्तर ठीक हो इसके लिए वे प्रयास करेंगे। इस मौके पर तमाम खिलाड़ी मौजूद रहे।