बस्ती। जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कालेज में किया गया। इसमें शहर के चार गर्ल्स इंटर कालेजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आर्य कन्या इंटर कालेज और बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज के बीच हुआ। इसमें आर्यकन्या इंटर कालेज ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज को पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता के निर्णायक रामपूजन सिंह औरा विजय शंकर रहे। इस मौके पर आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डा. शशिकला श्रीवास्तवा, प्रिया मिश्रा, मांडवी श्रीवास्तवा, , शशि प्रभा श्रीवास्तवा, मिथलेश, दुर्गा देवी, शिखा वर्मा, माया कुमारी, डा. अर्चना खरे, चंद्ररेखा, निशा श्रीवास्तवा, पूनम ओझा आदि मौजूद रहीं।