फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ भाजयुमो ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। जन समस्याओं को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बड़ी तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओें ने जन समस्याओं के प्रति प्रशासनिक उदासीनता का आरोप लगाकर प्रदेश सरकार की खिंचाई की। इस दौरान हुई सभा की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा जिप्पी शुक्ला ने की।
विज्ञापन

सभा के दौरान पदाधिकारियों ने तहसील क्षेत्र में व्याप्त अराजकता, किसान समस्याओं, विद्युत कटौती, पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इन समस्याओं की तरफ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उपजिलाधिकारी को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार जंग बहादुर यादव को दिया। समस्याओं के संबंध में फौरी तौर पर कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार ने भाजपा युवा मोर्चा के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान को पहली प्राथमिकता देंगे। पदाधिकारियों ने विद्युत कटौती समाप्त करने की ज्ञापन में मांग की और आपूर्ति 16 घंटे सुनिश्चित कराने को कहा। सूखे की स्थिति को देखते हुए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था कराने की जरूरत बताई। साथ ही तहसील क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित किए जाने की भी मांग की गई। क्षेत्र के खराब पड़े नलकूपों की तत्काल मरम्मत, किसान समितियों को सक्रिय कर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की गई। गांवों में खराब पडे़ इंडिया मार्कटू हैंडपंपों को शीघ्र ठीक कराने की मांग उठी। कार्यकर्ताओं ने शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर करने, जिला सहकारी बैंक से उपभोक्ताओं का भुगतान सुनिश्चित कराने, तहसील क्षेत्र की जर्जर सड़क ों की मरम्मत कराने, बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के पटरियों को ठीक कराकर प्रमुख चौराहों और बाजारों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस सत्ता के इशारे पर निरपराध लोगों को अपना शिकार बना रही है। इस पर तुरंत लगाम लगाई जाए।
इस मौके पर जिला महामंत्री नितेश शर्मा, कृपाशंकर श्रीवास्तव, अजय पांडेय, आदित्य श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ल, करुणानिधि शुक्ल, रवि प्रकाश, संतोष चौधरी, रितेश श्रीवास्तव, उमाकांत शुक्ल, बृजेश पांडेय, काजल, अनिल तिवारी, दिगंबर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें