फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से 19 से 25 मई तक दो पालियों में आयोजित होने वाले मुंशी, मौलवी, आलिम एवं फाजिल परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो गई हैं। नौ केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में कुल 4494 परीक्षार्थी भाग लेंगे। मजिस्ट्रेटों की देखरेख में परीक्षा होगी। इसके लिए डीएम अनिल कुमार दमेले ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी है। जिला अल्प संख्यक अधिकारी ने बताया कि मदरसा जामिया पिपरा का केंद्र बदलकर श्रीमती धनपति देवी आदर्श बालिका इंटर कॉलेज से एमडी हायर सेकेंड्री स्कूल रौता चौराहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा आठ से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा केेंद्र एमडी हायर सेकेंड्री स्कूल रौता चौराहा के मजिस्ट्रेट सतीशचंद्र पाठक जिला कृषि अधिकारी हैं। मदरसा जामिया हनीफिया रहमतगंज के मजिस्ट्रेट बृंदावन सिंह जिला उद्यान अधिकारी और मदरसा दारूलउलूम नूरूल इस्लाम नगरबाजार के मजिस्ट्रेट हनुमान प्रसाद बीडीओ विक्रमजोत होंगे। ऐसे ही लतीफिया इंटर कॉलेज छावनी के मजिस्ट्रेट श्यामजी बीडीओ दुबौलिया, श्रीमती धनपति देवी आदर्श बालिका इंटर कॉलेज गायघाट के मजिस्ट्रेट दुर्गादत्त शुक्ल बीडीओ दुबौलिया बनाए गए हैं। मदरसा दारूल उलूम अलीमिया निस्वा जमदाशाही के मजिस्ट्रेट रामचंद्र शर्मा बीडीओ रुधौली, श्रीदेशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज गोविंदनगर वाल्टरगंज मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह बीडीओ सदर, आयडियल पब्लिक इंटर कॉलेज बभनान के मजिस्ट्रेट जयकृष्ण शुक्ल सहायक निदेशक बचत और रियासत इंटर कॉलेज पंखोबारी के मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर बीडीओ बनकटी बना गए हैं।

सचल दल करेगा मदरसा बोर्ड की परीक्षा का निरीक्षण
बस्ती। मदरसा बोर्ड की परीक्षा 19 मई से नौ परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो रही है। परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए जिले स्तर पर एक सचल का गठन किया गया है। उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से गठित सचल दल में शिक्षक दिवाकर द्विवेदी, मोहम्मद यहिया, केडी मिश्र, अंजुम अफ्शां और जय प्रकाश शुक्ल शामिल हैं। डीएमओ अब्दुल मजीद ने बताया कि सचल दल 19 मई से शुरू होने वाली मदरसा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगा। कहा कि परीक्षा के दौरान अनुचित सामग्री का प्रयोग करने वाले किसी भी परीक्षार्थी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें