फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कक्ष निरीक्षक रिलीव, केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार को सुबह किसान इंटर कालेज रसूलपुर तरेता में यूपी बोर्ड और संस्कृत बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। सुबह की पाली में उत्तर मध्यमा की परीक्षा के दौरान डीआईओएस राजेश कुमार आर्य दल बल के साथ पहुंच गए। डीआईओएस ने अंग्रेजी की परीक्षा वाले कमरों को चेक करने के बाद केंद्र पर चल रही संस्कृत बोर्ड की परीक्षा का हाल लेना चाहा। जैसे ही वह संस्कृत की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के कमरों की ओर बढ़े, अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में नकल सामग्री कमरों से बाहर फेंकी जाने लगी। जांच के दौरान डीआईओएस और उनकी टीम को कमरों से मोबाइल भी बरामद हुए। उन्हें जब्त कर लिया गया। डीआईओएस ने मौके पर ही संस्कृत की परीक्षा ड्यूटी में लगे चार कक्ष निरीक्षकों को रिलीव कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा के दौरान नकल सामग्री और मोबाइल मिला है। इसको जब्त कर कार्यवाई की गई। केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस दिया गया है। जवाब मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें