फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सद्भाव से ही समाप्त होगी सांप्रदायिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कालेज में सोमवार को भारत सरकार के राष्ट्रीय सद्भावना प्रतिष्ठान की ओर से सांप्रदायिक सद्भावना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.रामदल पांडेय ने की।
विज्ञापन

डॉ.रघुवंश मणि ने कहा कि सामान्य जीवन में सांप्रदायिकता नहीं होती। वास्तव में राजनीति ही सांप्रदायिकता को बढ़ावा देती है। डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि आपसी सद्भाव से ही सांप्रदायिकता की सत्ता को समाप्त किया जा सकता है। कवि सत्येंद्र नाथ मतवाला ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव का मतलब है कि हम धर्म के विपरीत भावों को भूल जाएं। डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राग-द्वेष की भावना समाज जन्य है। युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह सांप्रदायिक तत्वों को पहचाने और अहिंसा के जरिए उन्हें परास्त करें। कवि हरीश दरवेश ने अपनी कविताओं के जरिए सांप्रदायिक सद्भावना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कुछ ने पोस्टर भी बनाए। इनमें नगमा फिरदौस, राघवेंद्र चौधरी, मुकुंद माधव मिश्र, प्रशांत त्रिपाठी, अंकिता मौर्य, आकाश श्रीवास्तव, अलका सिंह, नेहा गिरि आदि शामिल हैं। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. रामदल पांडेय ने कहा कि सामाजिक सद्भाव ही सांप्रदायिक सद्भाव है। हमें समाज में एक दूसरे के प्रति सद्भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन गौरव त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर डॉ. राजदेच मिश्र, डॉ.राजेश्वर पांडेय, डॉ. एसएस दुबे, डॉ. गोपाल जी कुशवाहा, छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक पांडेय, उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, प्रशांत त्रिपाठी, चंदन पांडेय, ऋषभ त्रिपाठी बाल मुकुंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेधावी हुए सम्मानित
शिवहर्ष किसान पीजी कालेज में सद्भावना कार्यक्रम के दौरान कालेज के मेधावियों को सम्मानित किया गया। बायो ग्रुप में सायका खां को, मैथ ग्रुप में वर्षा गुप्ता, निधि मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें