फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइया दूज पर बहनों ने की भाइयाें की लंबी उम्र की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार को भइया दूज, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व श्रद्धा के साथ मनाए गए। भइया दूज पर बहनों ने भाई की लंबे उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना की। वहीं परुआ के दिन जिले में अन्नकूट पर्व मनाया गया। भगवान को छप्पन भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीरामजानकी मंदिर गांधीनगर में अन्नकूट पर्व परंपरागत तरीके से उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में स्थित देवी-देवताओं को शाम सवा पांच बजे छप्पन भोग लगाए गए। उनका पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर राजन गुप्ता, प्रहलाद मोदी, हरीश द्विवेदी, अज्जू हिंदुस्थानी, लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल, पवन तुलस्यान, मुकेश मिश्र, अमरेश पांडेय, नंदीश्वर दत्त ओझा, अरुण गुप्ता, राजू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
मंगलवार को महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की। घर के आंगन और परिसर में गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई गई। रुई के पेड़ बनाकर दीपक जलाए गए। महिलाओं ने गोवर्धन महराज की विधि-विधान से पूजा की। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर ईश्वर से उनकी लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना की। रामजानकी मंदिर के पुजारी गोपेश्वर त्रिपाठी के अनुसार, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को भइया दूज का पर्व मनाया जाता है। यह मुख्यतया ब्रज क्षेत्र और यमुना नदी वाले क्षेत्रों में मनाया जाता है, मगर अब यह पूर्वांचल में भी मनाया जाने लगा है। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक इस पर्व में बहनें तिलक लगाती हैं, भाइयों की दीर्घायु की कामना करती हैं। इसके साथ ही अपने सुहाग की रक्षा का संकल्प लेती है। बताया कि सूर्य की पुत्री यमुना ने भाई यमराज को अपने घर भोजन कराया था। इसी कारण इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। ब्रज क्षेत्र में यह पूजा यमुना नदी में स्नान के बाद से शुरू होती है। इस पर्व पर भाई अपने बहन को क्षमतानुसार उपहार भेंट करता है। इस दिन बहन के घर भोजन करना भाई के फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें