बस्ती। निपनियां चौराहा दसकोलवा में नव युवक मानस कमेटी की ओर से चल रही राम कथा में मनोज मिश्र, पुष्पा देवी रामायणी और अमरेंद्र महराज ने हनुमान जी की मनोहर कथा का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि हनुमान का बल, बुद्धि, विद्या व भक्ति में कोई सानी नहीं है। पुष्पा रामायणी ने अपने भजनों के माध्यम से भक्तगण को कथा का मार्मिक चित्रण कराया। उन्होंने कहा कि सती के सतीत्व ने भगवान, ब्रह्मा, विष्णु और महेश को भी बालक बनाकर अपने घर के पालने में सुलाया। सती अनसुइया की कथा के माध्यम से नारी समाज को जगाया और कहा कि हमें उनके चरित्र का अनुसरण करना चाहिए। मनोज मिश्र ने हनुमत जयंती के नाते हनुमान के बल, साहस, धैर्य और भक्ति की कथा सुनाई और राजा रामजी का राज्याभिषेक कराकर कथा को विश्राम दिया। कथा के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर गौरव पांडेय, नागेंद्र प्रसाद मिश्र, उदय शंकर, रिंकू, जगदीश, सुशीला, गायत्री, पंकज, डब्बू, बंटी, सोनू, नीरज, मधुप, बाबूनंदन आदि मौजूद रहे।