फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्व. रंगनाथ शुक्ल की स्मृति में हर साल आयोजित होने वाला तीन दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन का मंगलवार को विधि-विधान से शुभारंभ हो गया। लगातार 29वें वर्ष आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में जोधपुर राजस्थान की मानस मर्मज्ञ प्रज्ञा भारती सहित कई कथा वाचक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली रोड पर स्थित मानस प्रभा भवन में मंगलवार को रामचरित मानस सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। लगातार तीन दिनों तक रात में 12 बजे तक यह सम्मेलन चलेगा। मंगलवार को इटावा के राघव किशोर, झांसी की ज्योतिनी, वाराणसी की डॉ. राज राजेश्वरी और जौनपुर के दिनेश मिश्र जैसे मानस मर्मज्ञ सम्मेलन में शामिल होने आ चुके थे। इसके अलावा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संरक्षक मानस मार्तंड मणि महल अयोध्या के महादेव शास्त्री महराज भी कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। सम्मेलन के आयोजक नरेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने वाले महात्मा और विद्वानों की ओर से भगवान श्रीराम की संगीतमयी कथा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें