फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के दिन मासूमाें से पटा रहा चिल्ड्रेन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दीपावली के दिन भी जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड मासूम मरीजों से पटा रहा। बदलते मौसम के चलते बच्चों पर इन दिनों कोल्ड निमोनिया, बुखार का प्रकोप भारी पड़ रहा है। जरा सी लापरवाही से बच्चे अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को दीपावली के दिन भी अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में 25 बेडों पर 40 मरीज भर्ती रहे। इनमें से अधिकांश को कोल्ड निमोनिया, फीवर, सर्दी व खांसी ने जकड़ रखा था। वार्ड में तीन वर्षीया रोशनी, नगर बाजार के मुकीम का ढाई वर्षीय पुत्र हमीद खान, लालगंज निवासी रामधीरज का पुत्र नीलेश (6), रुधौली के घनश्याम की पुत्रीा शिल्पा, रामतीरथ की लड़की वर्षा, भानपुर के सुरेश की लड़की खुशी, लालगंज के हिनौता के बाल मुकुंद की पुत्री अनीता (3), राजकुमार सहित 40 मरीज भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।
वार्ड के प्रभारी डॉ. एसके गौड़ का कहना है कि बदलते मौसम में जरा सी भी लापरवाही से बच्चे बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। इन दिनों तापमान में कमी के चलते कोल्ड निमोनिया, सर्दी, बुखार, खांसी का बच्चाें पर तेजी से प्रभाव पड़ रहा है। अभिभावकाें को चाहिए कि वे अपने बच्चाें को सुबह शाम जब तापमान में कमी हो तो विशेष रुप से बचाव करें। बाहर निकलते समय मोटे या गर्म कपड़े ही पहनाकर ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें