फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की टीएसी जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर के भवन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर समय समय पर सवाल उठते रहे हैं। डीएम ने भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी के शिकायत पर सीडीओ को टीएसी जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

तकरीबन पांच साल पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर के भवन का निर्माण कराया गया था। बताया जाता है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण समय के साथ ही विद्यालय भवन जर्जर होता गया। पिछले दिनों बीएसए के निरीक्षण में कर्मचारियों ने भवन की छत टपकने, दीवारों के प्लास्टर उखड़ने, रेलिंग में गड़बड़ी आदि की शिकायत मिली थी। विद्यालय भवन के चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण भी नहीं कराया गया है। मीडिया में भवन निर्माण में गड़बड़ी की खबर आने के बाद डीएम ने इसे गंभीरता से लिया। उन्हाेंने भवन निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए सीडीओ को टीएसी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए टीएसी टीम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें