फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। बस्ती- बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थानाक्षे़त्र के बालेडीहा गांव के समीप मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का कारण बाइक सवार का गड्ढे में गिरना बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सियरापार टोला घोड़ारेहार निवासी दिलीप कुमार पुत्र मंगरू चौधरी (22) अपने रिश्तेदार विजयपाल पुत्र रबीश चंद्र (23) निवासी परसा थाना वाल्टरगंज के साथ बाइक से सोमवार की रात लगभग 9 बजे अपने रिश्तेदार के घर हटवा जा रहे थे। अभी वह बालेडीहा गांव से कुछ दूर आगे ही बढ़े थे कि सड़क पर बने गड्ढे के चलते अनियंत्रित होकर वह बाइक समेत गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची वाल्टरगंज पुलिस ने घायल कोे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से सियरापार गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें