फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में हुआ 635 बच्चों का परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन मंडल 3120 की ओर से केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 635 बच्चों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आरसी मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता आती है। क्लब के संरक्षक डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार गंभीर बीमारियों से लोग अनजान रहते हैं। ऐसे शिविर में परीक्षण से रोग की पहचान हो जाती है। अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक कार्यों की एक श्रृंखला है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर इसी की कड़ी है। डॉ. दिनेश, डॉ. अभिजात श्रीवास्तव, डॉ. आरके मिश्रा ने परीक्षण किया। शिविर में मयंक श्रीवास्तव, सतीश सिंघल, नेत्र सहायक प्रदीप सिंह, वी लाल, वीके वर्मा, एसएस राम, जेएन सिंह, एमएस चौहान, जयराम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें