बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पांडे ने बृहस्पतिवार को फ्रंटल संगठनों की बैठक की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के बिना चुनाव लड़ पाना आसान नहीं है। उन्होंने फ्रंटल पदाधिकारियों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए कहा कि अब समय आ गया है, हम सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
बैठक की शुरूआत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से हुई। इस दौरान कांग्रेेस सेवा दल, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के लोगों ने भी अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष ने सभी से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक बताने को कहा। उन्होंने प्रदेश सरकार के जन विरोधी नीतियों की निंदा की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राममिलन चतुर्वेदी, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, भानुप्रताप सिंह, अनिल भारती, अरूण कुमार त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, शिव प्रसाद चौधरी, सीताराम पांडे, रंजना सिंह, विनोद रानी आहूजा, गायत्री गुप्त, विमला राठी, सचिन शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।