फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु गणना शुरू ही नहीं तो कैसे देंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 2012 बीतने वाला है मगर जिले में अब तक पशु गणना नहीं शुरू हो पाई है। जबकि इसे 30 नवंबर तक कंपलीट करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। ऐसे में यह कैसे पूरा हो पाएगी यह एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

जिले में हर पांच साल पर पशु गणना कराई जाती है। इससे दुधारू पशुओं के साथ ही अन्य पालतू पशुओं की संख्या का पता चलता है। इस साल इसके लिए एक माह पूर्व सभी तहसीलों में लेखपालों के साथ ही पशुधन प्रसार अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया था। छह लेखपालों पर एक पशुधन प्रसार अधिकारी को सुपरविजन के लिए लगाया गया है। पशु गणना का कार्य तत्काल शुरू कराया जाना था। मगर लेखपालों ने इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया, नतीजतन अब तक यह कार्य शुरू ही नहीं हो पाया। जबकि विभाग ने इसे पूरा करने के लिए 30 नवंबर तक तिथि निर्धारित की थी। अब जबकि पशु गणना का कार्य शुरू ही नहीं हो पाया है तो निर्धारित तिथि तक गणना रिपोर्ट कैसे मिलेगी?
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.आरपी यादव कहते हैं कि यह सही है कि सभी स्थानों पर पशु गणना नहीं शुरू हो पाई है, मगर कुछ क्षेत्रों में यह चल रही है। इस कार्य में लेखपालों का सहयोग न मिल पाने के कारण गणना का कार्य प्रभावित हुआ है। पशु गणना कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। डीएम को भी इस मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें