फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापूजा की भीड़ के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दो तिहाई प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद शहर में रौनक परवान चढ़ती जा रही है। शहर में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसी दशा में खुराफातियों को काबू में रखना पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। इसके लिए अधिकारी माथा पच्ची में जुटे हैं।
विज्ञापन

देर रात तक लोगों के टहलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पुलिस परेशान है कि कहीं कोई असामाजिक तत्व खुराफात न कर दे। बुधवार की रात डीएम एस मथुशालिनी, एसपी आनंद कुलकर्णी, एएसपी मनोज कुमार झा, सीओ सिटी राजेश भारती ने फोर्स के साथ गांधीनगर के पंडालों का जायजा लिया। बकौल एसपी सभी मेला ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा जवानों को एलर्ट किया गया है कि कहीं कोई चूक न होने पाए।

17 बिंदुओें पर खास निगरानी शुरू
रात भर चलने वाली भीड़ को देखते हुए 17 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्थाई फोर्स तैनात की गई है। सदर अस्पताल चौराहा, रोडवेज, मालवीय तिराहा, गांधीनगर चौराहा , कंपनी बाग चौराहा, कचहरी चौराहा, जेल तिराहा, कबीर तिराहा, आचार्य राम चंद्र शुक्ल तिराहा, रौता चौराहा, फव्वारा चौराहा, जीआईसी के सामने, पटेल छात्रावास, दक्षिण दरवाजा चौराहा, करुआ बाबा तिराहा, मंगल बाजार और रेलवे स्टेशन चौराहे पर पुलिस प्वाइंट बनाया गया है। वहां एक सब इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबिल और दो होमगार्ड रहेंगे। एलआईयू एसएसआई एके सिंह के मुताबिक भीड़ भाड़ वाले पंडालों में एंटी सबोटाज चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


मनचलों की आई शामत
बुधवार को दुर्गापूजा मेले के दौरान कई मजनुओं को सरेआम शर्मसार होना पड़ा। अलग-अलग स्थानों पर आपत्तिजनक हरकत करने पर दर्जन भर से अधिक युवकों की पुलिस ने पिटाई की। सीओ सिटी राजेश भारती के मुताबिक, सबसे अधिक टीन एजर्स बदमाशी कर रहे हैं। अब तक पकडे़ जा चुके मनचलों में अधिकतर 12वीं तक के छात्र हैं।

व्यवस्था के लिए मांगा जन सहयोग
दुर्गापूजा समारोह में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए एसपी ने जन सहयोग की अपील की है। एसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि त्योहार को बेहद शालीनता और सद्भाव के माहौल में मनाया जाए। जहां भी असहज स्थिति की आशंका हो वहां की सूचना पुलिस को जरूर दी जाए ताकि जरूरी उपाय किए जा सकें। लोग अफवाहों से दूर रहें। ऐसा करने वालों के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को जरूर खबर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें