फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाते से उड़ा दिए 9.65 लाख रुपये

Fri, 21 Nov 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साइबर जालसाजों ने पेकोलिया थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी शिवेन्द्र कुमार सिंह के बैंक खाते से धोखे से 9.65 लाख रुपये उड़ा दिए। जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को शिवेन्द्र के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से ओटीपी आया।
विज्ञापन

इसे संदिग्ध समझकर उन्होंने तुरंत संबंधित कस्टमर केयर पर संपर्क किया और पूरी जानकारी साझा की। शाम करीब छह बजे उन्हें एक और मैसेज मिला, जिसमें बताया गया कि उनके एप की लेनदेन लिमिट दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है। इसके कुछ ही समय बाद चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 9.65 लाख रुपये उनके खाते से किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें