मुंडेरवा क्षेत्र के सिरौता गांव के सीवान में पेड़ों के नीचे सूखी पत्तियों में लगी आग ने 17 बीघा गेेहूं जला डाला। घटना रविवार को सुबह साढ़े दस बजे हुई।
सिरौता गांव के दक्षिण पूर्व सीवान में दो बच्चे महुआ बीनने गए थे। दोनों ने वहां बिखरी सूखी पत्तियों में आग लगा दी। आग की लपटों ने हवा के झोंको से बढ़कर आस पास के गेहूं के खेतों को अपने आगोश में ले लिया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण आग काबू में करने के लिए मशक्कत करने लगे। बाद में पुलिस और अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद आग को बुझाया जा सका। हादसे में दीनानाथ की तीन बीघा, रामप्यारे की दो बीघा , जंत्री, सुख राम, राम दुलारे, तुलाराम व सुमित्रा का एक-एक बीघा तथा संतराम व रामनाथ की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।
छावनी प्रतिनिधि के अनुुसार दिन में दस बजे के लगभग क्षेत्र के सोनबरसा गांव में देवमणि पाठक की गेहूं की फसल में बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे चार बीघा गेहूं जल गया। गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के लोनहा गांव में रविवार दोपहर सवा बारह बजे अज्ञात कारण से लगी आग से राम गोविंद निषाद की झोपड़ी जल गई। घर में रखा सामान भी जल गया। गांव वालों ने आग पर काबू पाया गया। दुबौलिया क्षेत्र के निदूरी खमऊवा गांव में रविवार दोपहर में अज्ञात करणों से लगी आग से लल्लू पाल, शिव पूजन, राम जनक व शंकर का छप्पर जल गया जबकि अब्दुल, रहीम, राम कुमार व राम शरन की चार बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीण के सहयोग से आग को बुझाया गया।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के रतनपुर राय गांव के डफाली पुरवे में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो लोगों के झोपड़ी व करीब 20 बीघा गन्ना व गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद नायब तहसीलदार वीके सिंह हल्का लेखपाल सतीश चंद्र के साथ गांव पहुंचे।
शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव के उत्तर तरफ इस्लाम के झोपड़ी में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जब तक लोग समझ पाते आग बगल में सहजाद के झोपड़ी को भी जद में ले लिया। हवा के चलते आग ने भयानक रूप ले लिया और बॉस की कोठ को पकड़ लिया। देखते-देखते आग मटीहानिया खेतो तक फैल गई। जिसमे गुलाम हुसैन, नियाज अहमद, फारुख इरशाद, जाकिर हुसैन, अतिउलाह, शमीउलाह, शिवनाथ, शिव कुमार, खैरुलाह, राम राज, राम शरण, झुरई, गुलहासन, जरीना बेगम,का गेहूं व राम धीरज का गन्ना जल गया। वहीं लालगंज के मसुरिहा गांव में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने इंद्रगोपाल सिंह, राजकरन सिंह, उदय शंकर सिंह की पांच बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
नगर बाजार में बिजली के तार से राष्ट्रीय राजमार्ग फुटहिया संसारपुर में लगी आग से 50 बीघा गेहूं जल गया। हादसे में राम राज्यपाल, बहरैची, भीखू, हनुमान, गुलाम, राधिका,लाल मोहम्मद, राम देव कन्हैया लाल, काशी, श्रवण कुमार, जगदंबा, सरस्वती देवी, आस मोहम्मद आदि का घर भी जल गया।