हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों का लखनऊ कूच का एलान
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। चार सूत्री मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल अनवरत जारी है। सीएमओ कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान 30 जनवरी को लखनऊ कूच करने का निर्णय लिया गया। धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष स्मिता सिंह ने किया। हड़ताल के चलते जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, कैली, टीबी हास्पिटल के साथ ही सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीज परेशान रहे। पैथोलॉजी जांच, दवा वितरण, टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण आदि कार्य ठप रहे। स्मिता सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो हम सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे। महामंत्री डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की जा रही है। आशा को एक निश्चित मानदेय के रूप में न्यूनतम 10 हजार किया जाना चाहिए। कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो वृहद आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर डॉ. गिरजेश आर्य, डॉ. इंद्रेश कुमार चौधरी, डॉ. सेराज खान, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. अजय, डॉ. विकास गौंड, डॉ. प्रवीन, डॉ. संगीता, डॉ. अनीता, डॉ. दीपिका, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. विवेकानंद, डॉ. अमित कुमार, डॉ. आलोक वर्मा, राकेश पांडेय, दुर्गेश मल्ल, विवेक यादव, अर्चना पांडेय, शिवभूषण आदि मौजूद रहे।