फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र से अब मिलेंगी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र से अब मिलेंगी दवाएं
विज्ञापन

महिला व जिला अस्पताल के अलावा ओपेक चिकित्सालय खुले काउंटर
डॉक्टरों को दिया गया निर्देश, मरीजों को सुझाएं जेनरिक दवा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। आम जन को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने को केंद्र सरकार के फैसले का क्रियान्वयन रविवार को शुरू हो गया। जिला मुख्यालय के तीनों अस्पतालों में जन औषधि केंद्र के एक-एक काउंटर खोल दिए गए। इसका उद्घाटन सदर विधायक दयाराम चौधरी ने किया।
एलोपैथ की महंगी दवाओं के चलते तमाम मरीज इलाज नहीं करा पाते थे। इस समस्या को दूर करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयासरत थी। पूरे देश में जन औषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। रविवार को देश भर में एक साथ हजारों जन औषधि केंद्र खोले गए। इसी कड़ी में बस्ती में जिला महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली व जिला अस्पताल में एक-एक केंद्र स्थापित किए गए। यहां जिला महिला अस्पताल में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में बताया गया कि इन केंद्रों पर सात सौ प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा 150 सर्जरी की दवाएं भी मिलेंगी। अस्पताल में मरीजों को अब बाहर की दवा के बजाय डॉक्टर भी जेनरिक दवाएं प्रयोग करने की सलाह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. ओपी सिंह, महिला सीएमएस डॉ. एके सिंह, डॉ. सुधांशु द्विवेदी, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. बीएल मिश्रा, डॉ. अनीता वर्मा, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, प्रसन्ना पांडेय, मीरा शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें