फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को भोजन न खिलाने के आरोप में प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजन न खिलाने पर प्रधान को नोटिस
विज्ञापन


बस्ती।
हर्रैया ब्लॉक की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर तिवारी के प्राथमिक विद्यालय में खाद्यान्न उपलब्ध रहते बच्चों को भोजन न देने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत हेड मास्टर ने जब एडी बेसिक से की तो उन्होंने बीएसए को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस पर बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करते हुए कहा कि अगर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया तो प्रशासनिक कार्रवाई की सिफारिश डीएम से कर दी जाएगी। बीएसए ने बताया कि स्कूल में जुलाई से ही भोजन न बनने का मामला सामने आया। जबकि अभिलेख के मुताबिक प्रधान के पास 1.27 क्विंटल खाद्यान्न उपलब्ध है। बताया कि प्रधान पर इससे पूर्व जुलाई 2016 में भी स्कूल को खाद्यान्न उपलब्ध न कराने का आरोप लग चुका है। बताया कि प्रधान की ओर से एमडीएम के संचालन में नियमित असहयोग करने की रिपोर्ट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें