सदर तहसील के ग्राम पंचायत कसैला की महिलाएं मंगलवार को शौचालय, राशन कार्ड, नाली व सड़क सहित अन्य समस्याओं को लेकर डीएम से मिलने पहुंची। मामला जानने के बाद डीएम अरविंद कुमार सिंह ने सीडीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
डीएम के पास पहुंची उर्मिला, फूलमती, मेवाती, फूला, शीला, जानकी, अनीता, प्रेमा, संगीता, गीता, शकुंतला, सुचिता, सीतापति, कबुतरा, सुराती, सुदामा, सुभावती, बसंता, दुर्गावती, दुर्गावती, गीता सहित अन्य ने बताया कि मरवटिया बाबू, बगही और कसैला की अधिकतर महिलाएं खुले में शौच करने जाती हैं, जिसके चलते उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बताया कि इसके पहले शौचालय की मांग बीडीओ से की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई, जबकि सरकार इसके लिए अभियान चला रही है। महिलाओं ने शौचालय को जरूरी बताया और कहा कि इसके न होने से महिलाओं को अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने राशन कार्ड, सड़क और नाली निर्माण की भी मांग की।