फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार एडीओ समाज कल्याण हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार एडीओ समाज कल्याण हटे
विज्ञापन

बनकटी।
कई वर्षों से अपने गृह ब्लॉक में जमे हरिहर प्रसाद यादव सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) का बनकटी से स्थानांतरण हो ही गया। ऊंची पहुंच होने के कारण हर बार तबादला स्थगित हो जाता था। इस बार नौ जून को श्रावस्ती के लिए निदेशालय ने स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण बनकटी में 2003 से ही कार्यरत हैं। इसी ब्लॉक में घर भी है। वह कार्यकाल में विवादित रहे। एक बार शादी अनुदान में लाभार्थियों की रिपोर्ट न भेजने की शिकायत पर दुबौलिया के लिए स्थानांतरण किया गया। तीसरी बार निदेशालय लखनऊ ने ही आदेशित किया कि हरिहर यादव का स्थानांतरण श्रावस्ती में बगैर प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यमुक्त कर निदेशालय को अवगत कराएं। इस संदर्भ में जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि निदेशालय से नौ जून को आदेश हुआ था लेकिन मेरे पास तीन दिन पहले ही आया है। आज एकाउंटेंट अवकाश पर हैं। शनिवार को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें