गांवों को हराभरा करने को लगेंगे 85500 पौधे
बस्ती।
गांवों को हराभरा करने के लिए विकास भवन ने 83500 पौधरोपण करने की योजना बनाई है। यह पौधरोपण 76 हेक्टेअर क्षेत्रफल में होगा। इसके लिए 14 ब्लॉक की 81 ग्राम पंचायतों को चुना गया है। गड्ढे की खुदाई मनरेगा मजदूर करेंगे और पौधों की आपूर्ति वन विभाग करेगा। एक पौधे पर सात रुपये खर्च होंगे। इस तरह मनरेगा से 5,84,500 रुपये खर्च होंगे। मनरेगा उपायुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में अभियान चलाया जाएगा और पौधरोपण दिवस के दिन 25 हजार पौधे रोपे जाएंगे।
पौधरोपण के लिए जो योजना बनी है, उसके तहत सबसे पहले 45 बाई 45 इंच का तीन से चार फीट गड्ढा खोदा जाएगा। गड्ढे की खुदाई मनरेगा श्रमिकों से कराई जाएगी और उसका भुगतान मनरेगा से होगा। एक मजदूर से 18-20 गड्ढा खोदवाने की योजना बनी है। बहादुरपुर ब्लॉक की दो पंचायतों में 6097 पौधरोपण होगा। बनकटी के दो गांवों में 6968, बस्ती सदर के चार ग्राम में 7169, हर्रैया के आठ ग्राम में 6115, कप्तानगंज के पांच में 4221, कुदरहा के छह में 5226, परशुरामपुर के सात ग्रामों में 7169, रामनगर के 14 ग्रामों में 6097, रुधौली के आठ ग्रामों में 5025, सल्टौआ के छह गांवों में 6633, साऊंघाट के आठ गांवों में 5829 और विक्रमजोत ब्लॉक के पांच ग्राम पंचायतों में 5293 पौधे लगाए जाएंगे।