फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाल संप्रेक्षण गृह में चार जिलों के 90 किशोर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने बृहस्पतिवार को पचपेड़िया मार्ग स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान संप्रेक्षण गृह में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और मेरठ के 90 किशोर निरुद्ध मिले। जनपद न्यायाधीश ने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और खानपान की जानकारी ली। साथ ही उन्हें पढ़ाई के साथ खेल-कूद में भी रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान बस्ती के 24, संतकबीरनगर के 40, सिद्धार्थनगर के 25 और मेरठ का एक किशोर संप्रेक्षण गृह में मिला। अधिकारियों ने रसोईघर और बाथरूम का निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई दुरुस्त मिली। पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध थीं। निरीक्षण के दौरान एक बच्चा पुस्तकालय में पढ़ाई करता हुआ भी मिला।



बच्चों ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें समय से उचित आहार मिल रहा है। जनपद न्यायाधीश ने संप्रेक्षण गृह में खाली स्थान पर उगाई गई सब्जियों का भी जायजा लिया। दूसरे जिलों के बच्चों को उनके माता-पिता और रिश्तेदारों से मिलने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राज बाबू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार प्रथम, सीओ सदर मानसी दहिया और एसडीएम सदर प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें