फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई-अमृतसर से पहुंची नौ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई-अमृतसर से पहुंची नौ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चेन्नई-अमृतसर-जालंधर से रविवार देररात तक नौ श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 6567 से अधिक लोग बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए स्वास्थ्य टीम ने थर्मल स्कैनिंग की। जांच के बाद सभी को परिवहन निगम की बसों से उनके गंतव्य भेजा गया। देर रात तक एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आने की संभावना है। इस दौरान डीएम और एसपी पूरी प्रक्त्रिस्या की मॉनिटरिंग करते दिखे।
पहली श्रमिक स्पेशल जो 16 मई को आनी थी वह रविवार की भोर में चेन्नई से 1229 प्रवासियों को लेकर पहुंची। इस ट्रेन में गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, अयोध्या, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, बहराइच, गोंडा, बस्ती व बलरामपुर सहित विभिन्न जिलों के लिए लोग यहां उतरे। प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई इस ट्रेन के प्रवासियों को बारी-बारी से बोगीवार उतारा गया, इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए क्त्रस्मबद्ध ढंग से थर्मल स्कैनिंग की गई और बसों से घर भेजा गया।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन 8.28 बजे अमृतसर से यहां पहुंची। इसमें कुल 1246 यात्री थे। तीसरी ट्रेन 9.23 बजे नवसारा मुंबई से यहां पहुंची। यह ट्रेन गोरखपुर के लिए आई थी, जिसमें बस्ती व आसपास जिलों के 298 प्रवासी यात्री यहां उतरे। चौथी ट्रेन करीब चार बजे जालंधर से 1213 प्रवासी श्रमिकों कोलेकर आई। वहीं देर रात पांच और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पहुंची। इसमें झांसी से 167, पुणे से 180 जालंधर से 1213 व मुंबई से 1021 प्रवासियों को लेकर ट्रेन बस्ती पहुंची इनकी थर्मल स्कैनिंग कर परिवहन निगम की बस से उनके गंतव्य भेजा गया है
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई इस ट्रेन के यात्रियों को लाइन लगवाकर जांच के लिए भेजा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव की देखरेख में बसों में बैठाकर गंतव्य को भेजा गया। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि श्रमिक स्पेशल से आने वाले प्रवासियों को उनके घर भेजने की व्यवस्था परिवहन निगम ने की है। अब तक यहां आने वालों प्रवासियों में कोई संदिग्ध नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें