फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोदी सरकार के 9 साल पर कांग्रेस के 9 सवाल

Sat, 03 Jun 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पूछे नौ सवाल।
विज्ञापन
बस्ती। केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर जहां भाजपा कार्यकर्ता उपलब्धियां गिना रहे हैं वहीं कांग्रेस ने 9 साल के 9 सवाल पूछकर सरकार को घेरने का सिलसिला जारी रखा है। शुक्रवार को महिला कांग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष मंजू पांडेय ने कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू एवं पार्टी नेताओं के दिशा निर्देश के अनुरूप कचहरी परिसर में नौ सवाल के पर्चे का वितरण किया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष मंजू पांडेय ने बताया कि पर्चे में अर्थ व्यवस्था, कृषि और किसान, चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किये जाने, जरूरतमंदों के सपनों को कुचलने, कोरोना संकट के दौरान लगभग चालीस लाख लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना किये जाने, अचानक लाक डाउन कर लाखों कामगारों को घर जाने के लिए मजबूर किए जाने सहित जनहित के सवाल शामिल हैं।
इस मौके पर प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, बाबूराम सिंह, अवधेश सिंह, गांधियन राकेश पाण्डेय, गिरजेश पाल, साधू शरन आर्य, मनीष सिंह, ज्ञान प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें