सड़क के लिए 9 करोड़ 80 लाख के प्रस्ताव पर शासन की मुहर
बस्ती। जिले की 39 सड़कों व उन पर निर्मित पुल-पुलियों की मरम्मत के लिए
पीडब्ल्यूडी की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।
इस प्रस्ताव पर शासन ने 980.18 लाख रुपये की मंजूरी दी है। वित्त विभाग ने 784.12 लाख रुपये जारी कर दिया है। विभागीय जिम्मेदार जल्द ही इन सड़कों को चमकाने का काम शुरू कर देंगे और जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आवागमन बेहतर हो जाएगा।
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड व प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंताओं ने अपने सहायक अभियंताओं व अवर अभियंताओं की टीम के साथ जिले की 39 सड़कों का सर्वे कर मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा था। यह वह ग्रामीण सड़कें हैं जो मुख्य बाजारों, ब्लॉक मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों व जिला मुख्यालय को सीधे जोड़ती हैं। इनमें प्रांतीय खंड की 35.100 किलोमीटर लंबी 17 सड़कों के लिए 488.37 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं और 390.68 रुपये जारी हो चुके हैं। वहीं निर्माण खंड एक की 31.450 किमी लंबी 22 सड़कों के लिए 491.81 लाख रुपये स्वीकृत कर 393.44 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। कुल मिलाकर जिले की 66.550 किमी 39 सड़कों के लिए 980.18 लाख रुपये स्वीकृति के सापेक्ष 784.12 लाख रुपये जिले को आवंटित किए गए हैं।
इन सड़कों का होगा कायाकल्प जिले में हर्रैया-बभनान से चोरखरी मार्ग, टूटीभीटी विक्रमजोत से बिठलापुर लिंक मार्ग, महूघाट-विशेषरगंज से नदायें होते हुए बड़ा पुरवा मार्ग, बसडीला लेपित मार्ग से अटवा उपाध्याय मार्ग, संसारीपुर-पैकोलिया से पिपरकाजी मार्ग, विशेषरगंज से कोहलतिवारी, श्री रामजानकी मार्ग से आनन्दपुर मार्ग, गौर-बेलवरिया से बरहपैठा, गौर हलुआ पिच मार्ग से सुखुइया, टिनिच कप्तानगंज से वैदबलिया मार्ग, पचपेड़वा महेशगंज मार्ग,पैकोलिया शिवाघाट से भीखरी जैतापुर मार्ग, गौर हलुआ पिच मार्ग से सिधौर से इटबहरा मार्ग, हलुआ सॉवडीह मार्ग से भरवटिया मार्ग, कलवारी गोविन्दापुर से कलवारी मुस्तहकम, श्रीरामजानकी मार्ग गौसपुर लखनापुर से रमधनपुर सम्पर्क मार्ग, कप्तानगंज पिपरागौतम नहर पटरी प्रतापपुर से नरायनपुर सम्पर्क मार्ग, पडिया हनुमानगंज से गनवरियाफैज मार्ग, पडिया हनुमानगंज से दुरक्ष महादेवा से मझवां जगत मार्ग, एलडी रोड से बेलभरिया से पडिया हनुमानगंज रोड, केशवपुरवा बभनी मार्ग से हटवा लिंक मार्ग, पैड़ी दानों कुईया हनुमानगंज से पकड़ी लिंक मार्ग, पैड़ी हनुमानगंज मझौवाकलां से औराडीहा पकड़ी लिंक मार्ग, एमआरडी से रघुनाथपुर लिंक रोड, रुधौली भानपुर से पचारी खुर्द मार्ग, रुधौली भानपुर मार्ग किमी-5 से अरदा संपर्क मार्ग, एनएच-204 से कराही हरिजन बस्ती रोड, बस्ती कांटे से छपिया लुटावन मार्ग, बस्ती बाईपास से नरियांव मार्ग, बस्ती बाईपास से कुर्थिया मार्ग, बस्ती-गोरखपुर से मूडाडीहा मार्ग, बीएमसीटी से पहुरा से बटेहरा मार्ग व बीच में पड़ने वाली पुलियों के मरम्मत का कार्य शामिल किया गया है।
---
शुरू कराई जा रही आगे की प्रक्रिया
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि शासन ने 39 सड़कों की मरम्मत के लिए धन जारी किया गया है। जल्द ही कार्य शुरू करने की प्रक्रिया चालू की जा रही है।