बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 88 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम को लेकर समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जनपद के दो ब्लॉक व नगर पंचायत से यहां पर जोड़े शादी के लिए बुलाए गए थे।
बताया कि विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर एवं रुधौली से संबंधित विकास खंडों सांऊघाट, सल्टौआ गोपालपुर व नगर पंचायत भानपुर में अपना मैरिज हाल एंड लाॅन मानिकचन्द्र चौराहा बांसी रोड में 88 जोड़े कार्यक्रम में शादी के बंधन में बंधे। सांऊघाट 46, सल्टौआ 39 और नगर पंचायत भानपुर के तीन जोड़े शामिल हुए।