339 बूथों पर 8,737 को कोरोनारोधी वैक्सीन
बस्ती। जिले में मंगलवार को 339 टीकाकरण बूथों पर करीब 8737 को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 565 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 2335 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। नगर पालिका समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला व महिला अस्पताल में टीकाकरण हुआ। जिला अस्पताल में 60 को कोविशील्ड और 80 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको प्रीकॉशन डोज दी गई है। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी। बताया कि टीकाकरण की प्रतिशत वृद्धि के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का टीकाकरण कर रही है।
50 हजार डोज को-वैक्सीन की मांग
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि को वैक्सीन के डोज की जरूरत है। ऐसे में पचास हजार डोज की मांग भेजी गई है। बताया गया है कि लखनऊ को डोज मिलते ही उसे यहां भंडारण को उपलब्ध करा दिया जाएगा।