बस्ती। बस्ती मंडल में बीएसएनएल के 87 टाॅवर जल्द ही अपग्रेड होंगे। उपभोक्ताओं को इनसे 4-जी सेवा मिलेगी। अब तक बीएसएनएल के सिर्फ 125 टाॅवरों से ही 4-जी की सेवा मिल रही है।
बीएसएनएल अपनी इंटरनेट व फोन सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उपभोक्ताओं को बेहतर मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट स्पीड देने के लिए गंभीर है। अभी तक बीएसएनएल के 100 से अधिक टाॅवर से 3-जी सेवा मिल रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क के साथ अच्छी इंटरनेट स्पीड नहीं मिल पा रही है। इन टाॅवरों को अपग्रेड करने के लिए बीएसएनएल ने स्थान चिह्नित कर लिए हैं।
पहले चरण में 87 टाॅवर अपग्रेड किए जाएंगे। स्वदेशी तकनीक से इन टाॅवरों पर 4-जी की सेवा विकसित की जाएगी। इसके बाद मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट की बेहतर स्पीड मिलेगी। इससे बीएसएनएल के उपभोक्ता भी कहीं न कहीं बढ़ेंगे। माना जा रहा है कि निजी कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान उपभोक्ता 4-जी सेवाएं मिलने से बीएसएनएल से भी जुड़ सकते हैं।
कोट
मंडल के 87 टाॅवरों को अपग्रेड कर 4-जी सेवा शुरू कराई जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। जल्द ही टाॅवरों से उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
-प्रदीप कुमार, उप महाप्रबंधक, बीएसएनएल, बस्ती मंडल बस्ती