फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रंगोली प्रतियोगिता में 85 बच्चों ने लिया हिस्सा

Sat, 10 Jun 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रा ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
बस्ती। जी-20 के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय में ऑनलाइन कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 85 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा जुलाई में विद्यालय खुलने पर की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देश को जी-20 की मेजबानी मिलना गौरव की बात है। जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सरकार जगह-जगह जी-20 के नाम से कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसमें कहानी, रंगोली, आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। चूंकि विद्यालय आजकल बंद है ऐसे में वर्चुअल माध्यमों से बच्चों को कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। जिसमें बच्चों बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बताया कि 15 जून तक कार्यक्रम चलेगा। मौके पर शिक्षक संतोष कुमार पांडेय, नगेंद्र यादव, बिंदेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें