फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिए आय दोगुना करने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को दिए आय दोगुने करने के टिप्स
विज्ञापन

कृषि निवेश मेला : कृषि वैज्ञानिकों का खेती के साथ पशुपालन पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। ब्लॉक सभागार में किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कृषि निवेश मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण बाल विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से किया गया। प्रमुख अशोक कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक जेपी यादव ने कहा कि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए किसानों को विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए किसान फसलों की सिंचाई व्यवस्था, मिट्टी के स्वास्थ्य पर आधारित गुणवक्तायुक्त बीजों के साथ पोषक तत्व का विशेष ध्यान देना होगा। यही नहीं किसान फसलों को सुरक्षित रखने के लिए भंडार गृहों के निर्माण में निवेश करें। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय श्रीवास्तव ने किसानों को फसलों के साथ ही पशुपालन को बढ़ावा देने पर बल दिया। कहा कि किसान खेती के साथ पशुपालन कर अच्छी आमदनी सकता है। इसके लिए कुक्कुट पालन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन पर विशेष ध्यान दें। पशुओं में होने वाले बीमारी खुरपका, मुंहपका, थनैला जैसी घातक बीमारियों के बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण जरूर कराएं। हरिश्चंद्र मिश्र ने फसलों के बीमा पर जोर देते हुए कहा कि किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ जरूर उठाएं। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद कुमार पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी शिवबहादुर, सुरेन्द्र राव, राजन चौधरी, शिवकुमार, राजकुमार, राजेंद्र चौधरी, रामविनेश, चन्द्रप्रकाश, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें