मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित के जिला अस्पताल में भर्ती होते ही स्वास्थ्य टीम सक्रिय हो गई। मामला शुकुलपुरा गांव का है। टीम ने दवाओं का वितरण एवं साफ-सफाई रखने को सचेत किया है।
क्षेत्र का शुकुलपुरा गांव में जापानी बुखार से प्रभावित लोग मिले हैं। अस्पताल की स्वास्थ्य टीम शनिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. एमएम मिश्र के नेतृत्व में गांव पहुंची। टीम में एलटी रवी कुमार, एलए अमित कुमार, जेपी गुप्ता ने 50 से अधिक लोगों के खून का नमूना लिया। सफाई कर्मचारियों से फांगिग कराई गई। दवा वितरण के दौरान लोगों को साफ सफाई के बारे में सुझाव दिए गए। घर के आस-पास सफाई रखने साथ ही सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करने पर जोर दिया। गांव की अंकिता पुत्री विजय कुमार (8 वर्ष) जेई से पीड़ित है। अंकिता कर इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गांव के कई अन्य भी बुखार से पीड़ित हैं।