फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 80 परिषदीय विद्यालय निपुण घोषित, मिला प्रमाण पत्र

Thu, 14 Mar 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले के 80 परिषदीय विद्यालय समय से पूर्व प्रथम चरण में ही निपुण घोषित हो गए हैं। इन्हें बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों सौंपा गया।
सीडीओ जयेदव सीएस ने बताया कि राज्य के विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से जारी निपुण भारत की निर्धारित दक्षताओं को सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार की समयावधि से एक वर्ष पूर्व ही वर्ष 2025-26 तक प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि दक्षताओं को प्राप्त करने के लिए विभाग के विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम व साहित्य का विकास तथा बच्चों के लिए अभ्यास पुस्तिकाएं, ई-कंटेंट, टीएलएम सहित विभिन्न सुविधाओं का विकास कर उसे स्कूलों में लागू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद के कुल 1238 विद्यालयों के रैंडम आधार पर प्रति कक्षा 12 छात्र (कुल 36) का असेसमेंट डायट के प्रशिक्षुओं द्वारा दिनांक 26 नवंबर से 7 दिसंबर 2023 तक किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद के कुल 80 विद्यालय प्रथम चरण में 80 प्रतिशत प्राप्तांकों के आधार पर निपुण घोषित किए गए। बीएसए अनूप तिवारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, सांसद के प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल, विधायक के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें