फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नौकरी के नाम पर रुपये लेकर हड़पने में केस दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने विजिलेंस विभाग में नौकरी के नाम पर 84 हजार रुपये लेकर हड़प लेने व मांगने पर फर्जी केस में जेल भेजवाने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। इस संबंध में भदावल निवासी रवि सिंह ने तहरीर देकर कहा है कि उसका परिचय गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाने के रामनगर निवासी सच्चिदानंद राय से हुई थी। उसने झांसा दिया कि उसकी पत्नी विजिलेंस में एसपी है। उनसे कहकर नौकरी लगवा देगा। विश्वास जीतकर उसने कई बार में 84 हजार रुपये लेकर हड़प लिए। रुपये मांगने पर अपशब्द कहने के साथ ही फर्जी केस में फंसा कर जेल भेजवाने की धमकी देते हुए मारापीटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें