बस्ती। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया। 8 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। अभियान के दौरान थाना गौर, वाल्टरगंज और कोतवाली के अंतर्गत दुकानों, ढाबा, रेस्तरां और मोटर गैराज पर छापेमारी की गई। बालकों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया और नियोक्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। एएचटीयू प्रभारी विनय कुमार पाठक और श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बाल श्रमिकों को बचाना और उन्हें पुनर्वास कर सुरक्षित जीवन प्रदान करना है। आम जनता को जागरूक किया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को काम पर रखना दंडनीय अपराध है और आपात स्थिति में टोल-फ्री हेल्पलाइन 1090, 1098, 108, 112, 1076, 181 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद