फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट और ब्रॉड बैंड जुड़ेंगे मंडल के आठ ब्लॉक

Thu, 25 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डिजिटल इंडिया के तहत मंडल के आठ ब्लॉकों की करीब पांच सौ ग्राम पंचायतों को इंटरनेट और ब्रॉड बैंड से जोड़ने की योजना बीएसएनएल ने बनाई गई है। जीएम आरके जायसवाल ने बताया कि प्रथम चरण में सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार ब्लॉक की 54 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट और ब्रॉड बैंड से जोड़ दिया गया है। इन ग्रामों के लोगों को सेवा मिलनी शुरू भी हो गई है।
विज्ञापन


जीएम ने बताया कि इसी चरण में बस्ती के सल्टौआ, दुबौलिया, कप्तानगंज, जनपद संतकबीरनगर के मेंहदावल, सांथा व पौली के लगभग पांच सौ ग्राम पंचायतों को इस वित्तीय वर्ष में इंटरनेट और ब्रॉड बैंड से जोड़ दिया जाएगा। इस योजना के लागू हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की जीवन शैली ही बदल जाएगी। इस गांव के लोगों को इस योजना के पूरी तरह लागू हो जाने के बाद गांव में ही वह सारी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी, जिसके लिए लोगों को शहर में जाना पड़ता था। गांव के लोग घर बैठे रेलवे व हवाई जहाज का टिकट बुक करवा सकेंगे।

रिंग लाइन बिछाई जाएगी
बस्ती। जीएम बीएसएनएल ने बताया कि बस्ती से कचहरी, नगर, कलवारी, कुदरहा, नाथनगर व खलीलाबाद होते हुए रिंग लाइन बिछाई जाएगी। यह सिस्टम जनपद सिद्धार्थनगर में लागू हो गया है। इसे बस्ती एक्सचेंज को भी जोड़ने की योजना बनाई गई है। बताया कि इस व्यवस्था के लागू हो जाने से केबुल के खराब होने की समस्या दूर हो जाएगी। सेवा बाधित नहीं होगी। बताया कि इसके लिए एक खास तरह की मशीन लगाई जाएगी। इससे न सिर्फ लोगों को नियमित सेवा मिलेगी, बल्कि बीएसएनएल का राजस्व भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें