फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 गांव भूमि विवाद से मुक्त घोषित

Thu, 01 Feb 2018 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
मसवासी के बिजारखाता में सूखा पड़ा जंगिया वाला तालाब।
विज्ञापन
बस्ती। विशेष भूमि विवाद निस्तारण अभियान में 78 ग्रामों को चकरोड, नाली, खलिहान और बंजर की जमीनों पर कब्जा हटवाकर विवाद मुक्त घोषित किया गया है। 199 विवादित प्रकरणों का अभियान में निस्तारण हुआ। यह कार्रवाई श्रावस्ती मॉडल के तहत तहसीलों के नोडल तहसीलदार और नायब तहसीलदार की टीम ने किया। विवाद मुक्त होने का प्रमाण-पत्र प्रधानों ने तहसीलों को दिया है। 
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को एडीएम भगवान शरण ने बताया कि गांव को विवादों से मुक्त कराने के लिए विशेष भूमि विवाद निस्तारण अभियान पहली से 27 जनवरी तक चलाया गया था। इसके पीछे राजस्व परिषद की मंशा हमेशा के लिए गांवों को विवादों से मुक्त कराना है ताकि शांति बनी रहे और लोग मुकदमों के चक्कर में न पड़ें। बताया कि इस व्यवस्था के तहत जन सूचना शिकायत प्रणाली के तहत भूमि विवाद से संबधित जितने भी शिकायतें की जाती हैं, उसके निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार की अगुवाई में प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को टीम गांव में जाती है।
वहीं पर निस्तारण प्रगति की रिपोर्ट आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड कर देती है। बताया कि इसके अतिरिक्त टीम को अन्य कोई शिकायत मिलती है, तो उसे मौके पर ही निस्तारित करना होता है। विवाद मुक्त होने पर टीम संबंधित ग्राम के प्रधान से इस संबंध में प्रमाण-पत्र लेती है। बताया कि इस अभियान के तहत 27 जनवरी 2018 तक 78 ग्रामों के 199 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें