फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेघर 777 परिवारों को मिलेगा आवास योजना का लाभ

Mon, 20 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में आवास योजना के तहत 777 आवास बनाने के लिए शासन से लक्ष्य जारी कर दिया गया है। इसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना शामिल है। लक्ष्य के अनुसार चयन किया जाएगा। पात्र पाए जाने पर लाभार्थियों को इसमें अनुदान दिया जाएगा। इससे बेघर परिवारों के सिर पर छत की आस पूरी होने वाली है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से गरीबों के सिर पर छत मुहैया कराने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में तेजी आई है। जिले में पिछले साल 889 लाभार्थियों को नए घर मिल चुके हैं। योजना के तहत आवास परिवार की महिला मुखिया के नाम ही आवंटन हुआ है।
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 65 और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 713 आवास बनाए जाने का लक्ष्य जारी किया गया है। वहीं जिले में वर्ष 2024-25 में कुल 889 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति दी गई थी।
विज्ञापन

इनमें 797 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना में 151 को स्वीकृति मिली, जिनमें से 146 आवास पूर्ण हो गए हैं। परियोजना निदेशक जिला अभिकरण राजेश कुमार ने बताया कि चालू साल के लिए लक्ष्य शासन से जारी हो गया है। इसमें मुख्यमंत्री आवास योजना में सामान्य वर्ग के 45 और अनुसूचित जाति के 27 आवास का लक्ष्य आया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में 190 सामान्य, 110 अनुसूचित जाति और 180 निराश्रित वर्ग में सामान्य के और 132 आवास अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें