फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आर्य समाज मुंडेरवा का 75 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया

Sat, 15 Apr 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दायित्वों का सफल निर्वहन व शुचितापूर्ण जनसेवा का कार्य ही राष्ट्र सेवा है। आर्य समाज लोगों को अपने मूल से जोड़ता है वैदिक संस्कृति से जोड़ता है। यह हमारे भटकाव को रोकता है और सुपथ दिखाता है।
विज्ञापन

ये बातें मुख्य संरक्षक आर्यवीर दल ओम प्रकाश आर्य ने कहीं। वह आर्य समाज मुंडेरवा के 75वें वार्षिकोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि महर्षि दयानंद ने लोगों को वेदों की ओर लौटने की बात कही जिससे संसार के श्रेष्ठ व्यक्ति इससे जुड़कर लोगों को जागरूक किया। सुल्तानपुर से पधारे पंडित राम मगन ने कहा कि हमेशा अहिंसा परमो धर्म: का अधूरा पाठ पढ़ाया गया। आचार्य देवव्रत आर्य ने कहा कि मैं भारत हूं ऐसी भावना रखने और तदनुरूप व्यवहार करने से राष्ट्र रक्षा होगी। भजनोपदेशिका अलका आर्य ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए इसे समझकर ही हम राष्ट्र रक्षा कर सकते हैं। नेम प्रकाश त्रिपाठी ने धनुर्विद्या का प्रदर्शन किया। अंत में प्रधान चंद्र प्रकाश आर्य ने आभार जताया।
इस मौके पर मगहर से ओम प्रकाश आर्य, खलीलाबाद से सीताराम आर्य, अनिल कुमार आर्य, अशोक आर्य, मंगलम आर्य, ब्रह्मानंद पांडेय, धर्मेंद्र आर्य बृजनंदन आर्य सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें