पुलिस लाइंस में व्यापारियों संग गोष्ठी
व्यवसाइयों की समस्याओं के निराकरण का वादा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। व्यवसायियों की प्रमुख समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में बैठक की गई। एसपी पंकज कुमार ने व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी, पेट्रोल पंप मालिकों, सराफा व्यापारियों व व्यापारियों के साथ गोष्ठी की।
उन्होंने व्यापरियों की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबन्धित को निर्देशित किया। व्यापारियों से सुझाव मांगे गए, जिसके आधार पर कई अहम निर्णय लिया गया। एसपी ने बताया कि व्यापारियों के साथ लूट व डकैती पर रोकथाम के लिए उन्हें दुकानों व शोरूम में अंदर व बाहर की तरफ अच्छे सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। जनपद के मुख्य बाजार व मार्केट में प्रारम्भ होने से बंद होने तक एवं रात्रि में पर्याप्त पुलिस पिकेट एवं होमगार्ड्स आदि की ड्यूटी लगाकर सतर्क निगरानी की जाएगी। व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जायेगा। समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष थाना क्षेत्र के व्यापारियों के साथ हर माह गोष्ठी करेंगे। इस दौरान व्यापारियों के अलावा अन्य मौजूद रहे।