फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर पालिका मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर पालिका मेहरबान
विज्ञापन

प्रथम चरण में सभी स्थलों पर बनवा दिया सीढ़ी
द्वितीय चरण में सुंदरीकरण की करेगी पहल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पालिका मेहरबान है। इसके तहत उनके सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में प्रतिमा स्थल पर चढ़ने के लिए स्टील की सीढ़ी बनवा दी गई है। दूसरे चरण में यहां सुंदरीकरण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में करीब आधा दर्जन महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इन प्रतिमाओं को लोग केवल विभिन्न अवसरों पर याद करते हैं। जिनका अवसर होता है उसी प्रतिमा की सफाई हो जाती है। फूल माला पहनाने की व्यवस्था मशीन अथवा सीढ़ी लगाकर हो जाती थी, मगर अब ऐसा नहीं होगा। शहरी क्षेत्र के सभी प्रतिमा स्थल पर पालिका ने सीढ़ी लगवा दी है। यहां हर दिन सफाई की भी व्यवस्था का प्रस्ताव है। इसके अलावा प्रतिमा स्थलों के इर्द-गिर्द खाली पड़ी घास-फूस से भरी जमीन को भी स्वच्छ व सुंदर बनाने की कवायद पालिका शुरू करने जा रहा है। इन प्रतिमा स्थलों के आसपास आकर्षक फूल-पत्तियां सजाई जाएंगी। दुनिया भर के नामचीन व्यक्तित्व वाले इन प्रतिमाओं के सम्मान को पहली बार पालिका इतनी गंभीर से ले रही है। ईओ नगर पालिका डॉ. मणि भूषण त्रिपाठी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के उपेक्षित प्रतिमा स्थलों को पालिका ने गंभीरता से लिया है। प्रथम चरण में कुछ कार्य कराए हैं। पहले यहां सीढ़ी रखकर माल्यार्पण की व्यवस्था थी, मगर अब यहां स्टील की ऐसी सीढ़ी लगवा दी गई है जिस पर चढ़कर फूल, माला पहनाया जा सकता है। इसके अलावा प्रतिमा स्थलों के सुंदरीकरण का भी पालिका प्रस्ताव बना रही है। शीघ्र ही इस पर भी कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें