- आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को मिलेगा कार्ड
- कार्ड से हो सकेगा लाभार्थी परिवार के सभी सदस्यों का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत का तीसरा चरण गोल्डन कार्ड का ट्रायल शनिवार को महिला अस्पताल में एडी हेल्थ डा. रंगजी दूबे ने किया। सीएमओ डा. जेएलएम कुशवाहा व एसआईसी महिला अस्पताल डा. एके सिंह के सहयोग से जिले में दो लाभार्थियों को इसे उपलब्ध करा दिया गया।
आयुष्मान भारत में शामिल वीपील परिवारों को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज कराने की घोषणा केंद्र सरकार ने की है। इसके तहत प्रथम चरण में सूची सत्यापन हुआ। इसके बाद सत्यापित सूची को घर-घर जाकर मिलान कराया गया। जिले में इस योजना में कुल 1.64 लाख परिवार शामिल हैं। दूसरे चरण में लाभार्थियों के आधार कार्ड लिए गए, तीसरे और अंतिम चरण का शुभारंभ गोल्डन कार्ड से हो गया। यह कार्ड सभी लाभार्थी पाएंगे। कार्ड के माध्यम से चयनित अस्पतालों में मुखिया सहित परिवार के सभी सदस्यों का इलाज होगा।
एडी हेल्ड डा. रंगजी दूबे ने बताया कि गोल्डन कार्ड का ट्रायल किया गया। इस कार्ड लाभार्थी का यूनिक आईडी दर्ज रहेगा। इसे लेकर वह देश के किसी भी चयनित अस्पताल में अपना इलाज निशुल्क करा सकेगा। ट्रायल के बाद दो लाभार्थियों को इसे उपलब्ध करा दिया गया है। इसके बाद सभी पात्रों को कार्ड दिया जाएगा।