फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार में बैडमिंटन चैंपियनशिप का प्रतिनिधित्व करेंगी बस्ती की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्यांमार में बैडमिंटन चैंपियनशिप का प्रतिनिधित्व करेंगी बस्ती की बेटी
विज्ञापन

चार से सात अक्टूबर एशियन अंडर-15 में खोभा की तनीषा को मिला मौका
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। क्षेत्र के खोभा गांव की बिटिया तनीषा सिंह म्यांमार में चार से सात अक्टूबर तक आयोजित एशियन अंडर 15 व 17 बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के लिए घोषित टीम में तनीषा को 15 वर्ष के आयु वर्ग के लिये चुना गया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज ब्लॉक के खोभा गांव निवासी योगेश सिंह की बिटिया तनीषा सिंह लखनऊ में रहकर बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रही है। सब जूनियर स्तर की कई प्रतियोगिताओं अपने खेल का हुनर दिखा चुकी तनीषा ने नागपुर में आयोजित अंडर 17 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वह हैदराबाद में 15 वर्ष के आयु वर्ग बैडमिंटन के सिंगल प्रतिस्पर्धा में रनर अप रही। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के परिणाम स्वरूप तनीषा का चयन एशियाई चैंपियनशिप हुआ है। वह प्रतियोगिता के लिए चुने गए अन्य खिलाड़ियों के साथ लखनऊ के बाबू बनारसी दास स्टेडियम में 16 से 30 सितंबर तक होने वाले कंडीशनिंग कैंप में हिस्सा लेगी। इसके बाद टीम म्यांमार में आयोजित टूर्नामेंट में खेलेंगी। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुए चयन को लेकर उत्साहित तनीषा ने कहा कि वह देश के लिये अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करेंगी। कहा कि चीन, मलेशिया, जापान व इंडोनेशियाई खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिलेगी। देश के लिए चुने जाने की खबर मिलते ही गांव में रहने वाले बाबा सतीश सिंह, दादी विमला सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके चाचा अमितेश सिंह ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। क्रिकेटर रत्नाकर सिंह, सन्तोष यादव, नियाज अहमद, मंजूर अहमद, निसार अहमद, विनय सिंह सहित अन्य ने तनीषा के चयन पर प्रसन्न्ता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें