फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रतिष्ठानों की जांच करने पहुंची इंकम टैक्स की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन प्रतिष्ठानों की जांच करने पहुंची इनकम टैक्स की टीम
विज्ञापन


बस्ती। नोटबंदी के बाद पहली बार इनकम टैक्स विभाग की टीम ने शहर के तीन प्रतिष्ठानों पर एक साथ जांच करने पहुंचे। मालवीय रोड स्थित महाराजा होटल, ब्लॉक रोड स्थित महारानी होटल और गायत्री मंदिर के पीछे बाल रोग चिकित्सक एसके गौड़ के आवास एवं उनके क्लीनिक पर पहुंची। टीम दोपहर लगभग एक बजे पहुंची। गोंडा रेंज की टीम की अगुवाई एडिशनल कमिश्नर अमित निगम के करने की बात कही जा रही है। इनकम टैक्स की टीम पहुंचते ही हड़कंप मच गया। देर शाम तक सर्वे का कार्य चलता रहा।
इनकम टैक्स की तीन टीम ने एक साथ तीनों प्रतिष्ठानों पर सर्वे करने पहुंचीं। टीम ने पहुंचते ही सबसे पहले पुलिस ने प्रतिष्ठानों को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों होटल और डॉक्टर के आवास पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। जांच के दौरान किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। टीम ने कारोबार से संबधित अभिलेखों को कंगाला, एक-एक अभिलेखों की जांच की गई। बताया जा रहा है कि टीम को आयकर बचाने से संबधित कई सबूत मिले हैं। हालांकि टीम ने इसे सार्वजनिक नहीं किया। मगर अंदरखाने की खबर है कि टीम ने तीनों प्रतिष्ठानों के संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। देर शाम तक चली जांच के बाद टीम तमाम अभिलेखों को अपने साथ लेकर चली गई। इस संबंध में टीम ने किसी से बात नहीं किया।
विज्ञापन


शहर के कई स्थानों पर खाद्य सुरक्षा का छापा

बस्ती।
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ छापामारी शुरू हो गई है। मंगलवार को टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के बाद टीम ने खाद्य पदार्थों के पांच नमूने भरे। इसे लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश श्रीवास्तव एवं जय प्रकाश की टीम सबसे पहले मिश्रौलिया पहुंची। यहां राधेश्याम से दूध का नमूना लिया। इसके बाद रौता चौराहे पर पहुंची टीम ने जगरनाथ प्रसाद की दुकान पर जांच पड़ताल कर सिंघाडा के आटे का नमूना भरा। जबकि यहीं कुसुमी बुजुर्ग निवासी अमरनाथ से भी दूध का नमूना लिया। इसके अलावा आवास विकास कालोनी स्थित न्यू प्रज्ञा स्टोर से मूंगफली का दाना तथा काली मंदिर आवास विकास गेट से पुनीत यादव से भी दूध का नमूना भरा गया। नमूनों को खाद्य विश्लेेषक लखनऊ को जांच के लिए भेजा गया है। अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि त्योहारों के मद्दे नजर मिलावट पर अंकुश के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। नमूनों की जांच के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें