फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधीरात को खुले कपाट,गूंजा बोलबम का नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या के सरयू पावन तट से कांवड़ भर के चले यात्री बृहस्पतिवार आधी रात से ही जलाभिषेक शुरू कर दिए। आधीरात में बोल बम के नारे से पूरा क्षेत्र गूंजने लगा। शुक्रवार भोर तक भद्रेश्वरनाथ सहित जिले के विभिन्न शिव मंदिरों पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक का अनुमान है।
विज्ञापन

आधीरात के बाद भद्रेश्वरनाथ मंदिर का कपाट खुलते ही पहले से कतार लगाकर खड़े श्रद्धालुओं ने हरहर महादेव के जयकारे लगाते गर्भगृह में प्रवेश करने के लिए जोर मारने लगे। तब से शुरू सिलसिला शात तक चलेगा। प्रशासन का इस बार पांच लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान है। डीएम अरविंद कुमार सिंह और एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि उनके तंत्र की पल-पल की गतिविधियों पर नजर है।
जबरदस्त भीड़ के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस, पीएसी और होमगार्ड्स के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में तत्पर दिखे। भद्रेश्वरनाथ से लेकर शहर तक की दोनों पटरियों पर दुकानें व सहायता शिविर लगे हैं, जहां कांवड़ यात्रियों को चाय-नाश्ते से लेकर इलाज और मनोरंजन तक के इंतजाम किए गए हैं। भद्रेश्वरनाथ के अलावा तिलकपुर, देवरिया, महादेवा के अलावा जिले के सबसे विवादित धार्मिक स्थल कड़र मंदिर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेले के प्रवेश द्वार पर इंटेलीजेंस के अधिकारी डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) से चेेकिंग कर रहे हैं। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पूरे मेला परिसर में निगरानी चल रही है।
विज्ञापन

दोपहर बाद हाईवे खाली होने का अनुमान
अधिकारियों का अनुमान है कि शुक्रवार को दोपहर बाद फोरलेन खाली हो सकता है। एसपी का कहना है कि यदि एक बजे तक हाईवे से भीड़ हट जाएगी तो आवागमन खोल दिया जाएगा। पिछले वर्षों में देखा गया कि मुख्य दिन 10 बजे के बाद ही फोरलेन पर कांवड़ यात्री नजर नहीं आते। इसलिए अनुमान अबकी बार भी ऐसा ही है।
दिक्कत हो तो कॉल करें
कांवड़ मेले के दौरान समस्या हो तो एसपी से लेकर थानेदार या किसी भी थाने के नंबर पर सूचना दी जा सकती है। यूपी-100 जैसी अन्य सेवाओं पर भी मेले के संबंध में सूचना दी जा सकेगी। समूची यातायात व्यवस्था के प्रभारी सीओ सिटी पवन कुमार गौतम को बनाया गया है। उनके सीयूजी नंबर 9454401341 अथवा कोतवाल कपिलमुनि सिंह के 9454403115 पर भी मदद के लिए सूचना दी जा सकती है।
अमहट पर एक दिन पहले ही मेला
बृहस्पतिवार को कांवड़ यात्रियों का हुजूम अमहट घाट पर पहुंचने लगा तो वहां एक दिन पहले ही मेला लग गया। भारी तादाद में कांवड़िया वहां घाट पर स्नान करके विश्राम करते हैं। कुछ शाम को तो ज्यादातर रात में भद्रेश्वरनाथ की ओर कूच करके शुक्रवार को मंदिर तक पहुंचेंगे।
एक्टीवेट रहेंगे यह नंबर
डीआईजी-9454400205, डीएम- 9454417528, एसपी-9454400261,एडीएम-9454417599,एएसपी-9454401036, एसडीएम सदर -9454415903, सीओ सिटी-9454401341, एसडीएम हर्रैया- 9454415904, सीओ हर्रैया- 9454401932, एसडीएम भानपुर-9454415905, एसडीएम रुधौली 9454415906,सीओ रुधौली- 9454401342, ,सीओ कलवारी-9454401343 ।
कांवड़ भक्तों के लिए कैंप
दुबौलिया। सरयू नदी अयोध्या से जल लेकर जा रहे कांवड़ भक्तों का शांती देवी सरस्वती शिशु मंदिर नंदनगर देवकी जोत में भोजन कराके स्वागत किया। इस मौके पर संरक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी, अभिषेक कुमार, हजारी लाल, प्रेमनाथ सिंह, कलावती देवी व केशवराम चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें