बस्ती। हर्रैया पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के जोगापुर के रहने वाले राधेश्याम ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी उनकी बहन को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए।
नौकरी की फर्जी सूची में नाम लिखवाकर उसका प्रिंट दे दिए। पता करने पर वह फर्जी सूची निकली। रुपये वापस मांगने पर तीस हजार रुपये वापस किए, शेष 70 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने सतीश पांडेय निवासी भरपुरा, थाना दुबौलिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद