फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएलएड की परीक्षा में 69 रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत डीएलएड प्रशिक्षुओं के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। तीन पालियों में अलग-अलग विषयों की परीक्षा हुई। सुबह की पॉली में गणित विषय की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

इसमें 1398 में से 1329 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। जबकि 69 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा प्रभारी अनिल चौधरी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 11 और द्वितीय पाली की परीक्षा 11:30 से 12:30 तथा तृतीय पाली की परीक्षा 2 से 4 बजे तक कराई गई है। यह परीक्षा जीजीआईसी, बेगम खैर, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, शिव हर्ष केआईसी, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें