फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान के खेत में मिले पशु के 65 टुकड़े, नमूने जांच के लिए बनारस भेजे

Tue, 18 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिक चन्द। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बासी मार्ग से लगभग 200 मीटर दूरी पर मुस्तफाबाद गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब धान की कटाई के दौरान खेत में किसी अज्ञात पशु के शरीर के टुकड़े मिले।
विज्ञापन

बलवंत चौधरी अपने परिजनों के साथ खेत में धान की कटाई कर रहे थे। जैसे ही उनकी मशीन सरयू नहर के किनारे वाले हिस्से तक पहुंची, उन्होंने देखा कि कौवों और कुत्तों का झुंड मांस के टुकड़े उठाकर इधर-उधर भाग रहा है। शक होने पर जब उन्होंने पास जाकर देखा तो खेत में करीब 65 टुकड़े बिखरे पड़े मिले। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर सतेंद्र भूषण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज यशवर्धन सिंह और प्रभारी निरीक्षक सोनहा चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पशु चिकित्सा अधिकारी पुरैना के डॉ. राजू धोबी ने भी मौके पर पहुंचकर अवशेषों की जांच की और सभी टुकड़ों को एकत्रित कर नमूने बनारस लैब भेजने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक निरीक्षण के बाद चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये किसी बछड़े के अवशेष प्रतीत होते हैं, लेकिन सटीक जानकारी लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें